चंडीगढ़, 22 नवंबर (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार ने पौराणिक काल की विलुप्त हो चुकी सरस्वती नदी पर अनुसंधान करने की अपनी प्रतिबद्वता शनिवार को फिर से दोहराई है।
हरियाणा के सिंचाई मंत्री अजय सिंह यादव ने सरस्वती नदी अनुसंधान संस्थान को नदी की खोज में उसके प्रयासों में हर तरह के सहयोग का भरोसा दिलाया है।
कुरुक्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में अनुसंधानकर्ताओं को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि पवित्र सरस्वती नदी का वेदों में उल्लेख है। उन्होंने कहा कि इसके बारे में यह मान्यता है कि वेदों की रचना इसी पवित्र नदी के किनारों पर की गई थी। मान्यता यह भी है कि यह नदी अभी भी जमीन के नीचे प्रवाहमान है।